सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने में महिलाएं हर सोमवार का व्रत रखती हैं। क्या आप व्रत के दौरान कुछ टेस्टी खाना चाहती हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है। आज हम आपको साबूदाना रबड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जो सावन सोमवार व्रत के लिए एकदम उपयुक्त है।
घर पर साबूदाना रबड़ी बनाने के लिए आप 1 कप साबूदाना, 2 कप पानी, 1 कप दूध, 1/2 कप चीनी, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 1 चम्मच घी और 1/2 कप कटे हुए बादाम लिजिए। साथ ही, थोड़ा सा पिस्ता लें।
साबूदाना रबड़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
अगले दिन एक पैन में घी गरम करें। फिर, भिगोए हुए साबूदाने को अच्छे से हल्के हाथों से धीरे-धीरे भून लें।
इसे भूनने के बाद इसमें 2 कप पानी डालकर इसे अच्छे से पकाएं, जब तक साबूदाना नरम न हो जाए।
अब एक अन्य पैन लिजिए और उसमें दूध को गरम करें। फिर, इसमें अच्छी सी चीनी डालकर मिलाएं। अब दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
पके हुए साबूदाने को दूध के मिश्रण में मिलाएं और अच्छी तरह से मिला लें। फिर, इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता मिलाएं।
अब आपकी साबूदाना की रबड़ी तैयार है। आप इसे खाने के साथ ठंडा परोसें।
आप व्रत में इस साबूदाना की रबड़ी को बनाकर खिला सकते हैं। खाने से से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Jagran and Canva