Tanya Mittal जैसी रॉयल साड़ियां पहनकर लगेंगी महारानी


By Priyam Kumari02, Sep 2025 12:35 PMjagran.com

Bigg Boss 19 फेम

सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन में आते ही तान्या मित्तल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

Tanya Mittal के साड़ी लुक्स

तान्या मित्तल अपने साड़ी लुक्स से फैंस के होश उड़ा देती हैं। वह एक से बढ़कर एक साड़ियां पहनती हैं, जो काफी क्लासी और रॉयल होती हैं।

महिलाओं के लिए साड़ियां

तान्या के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। अगर आप उनकी तरह रॉयल दिखना चाहती हैं, तो इन साड़ियों से आइडिया लें।

साटन साड़ी

तान्या पर्पल कलर की साटन साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हर मौके पर शानदार लुक देती हैं।

फ्लावर प्रिंट साड़ी

सिंपल और सादगी भरा लुक पाने के लिए तान्या जैसी फ्लावर प्रिंट साड़ी को चुनें। इसके साथ पर्ल वर्क ज्वेलरी खूब जचती हैं।

कॉटन साड़ी

आजकल महिलाएं रॉयल और क्लासी लुक के लिए कॉटन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। यह हर खास मौके के लिए परफेक्ट है।

बॉर्डर वर्क साड़ी

अगर आप ऑफिस इवेंट में साड़ी पहनकर जलवा बिखेरना चाहती हैं, तो ऐसी बॉर्डर वाली साड़ी ट्राई करें।

एंब्रॉयडरी साड़ी

फैमिली फंक्शन में रॉयल और खूबसूरत दिखने के लिए एंब्रॉयडरी वर्क वाली साड़ी चुनें। यह आपको महारानी लुक देगी।

तान्या के इन साड़ियों को आप भी कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@tanyamittalofficial)