Rohit Shetty की ये फिल्में देखकर नए साल के पहले दिन को बनाएं धमाकेदार


By Priyam Kumari31, Dec 2024 12:57 PMjagran.com

फिल्म इंडस्ट्री के सफल प्रोड्यूसर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में दमदार फिल्में दी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं।

Rohit Shetty की फिल्में

रोहित शेट्टी अपनी एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए उनकी कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर आप नए साल की शुरुआत काफी खास कर सकते हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस

फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' साल 2013 में आई थी। फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण साथ नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आज भी लोग चेन्नई एक्सप्रेस को बार-बार देखना पसंद करते हैं। आप भी साल की शुरुआत इस धमाकेदार फिल्म से करें।

दिलवाले

2015 की फिल्म 'दिलवाले' एक रोमांटिक-कॉमेडी एक्शन फिल्म है। फिल्म में काजोल, शाह रुख खान, कृति सेनन और वरुण धवन मुख्य रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी खूब कमाई की। आप भी इस मूवी को एक बार जरूर देखें।

गोलमाल अगेन

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' हॉरर-कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ढेर सारा प्यार मिला। साथ ही, आज भी लोग इस मूवी को देखना काफी पसंद करते हैं। आप साल का पहला दिन इस मूवी को देखकर शानदार बना सकते हैं।

सूर्यवंशी

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह जैसे बड़े किरदार नजर आएं। यह फिल्म साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की।

सर्कस

फिल्म 'सर्कल' साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नाडीज और पूजा हेगड़े नजर आईं। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी।

बॉलीवुड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb