हिटमैन के नाम से मशहूर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। रोहित के फैंस को जैसे ही इसके बारे में पता चला, वे एक दम निराश हो गए।
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके रोहित अब केवल वनडे मैच में ही कप्तानी करते नजर आएंगे। रोहित ने दिसंबर 2024 में मेलबर्न में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। ऐसे में शुभमन गिल टेस्ट मैच के अगले कप्तान बन सकते हैं।
रोहित के संन्यास के चलते आज हम आपको उनके टेस्ट करियर के बारे में बताएंगे, ताकि आपको एक दम सटीक जानकारी हो सकें। आइए डालते हैं एक नजर उनके टेस्ट करियर पर।
रोहित ने अपने टेस्ट करियर में कुल 67 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 116 पारियों में 4301 रन बनाए है। वहीं इस दौरान रोहित ने 12 शतक और 18 अर्धशतक भी बनाएं।
रोहित के टेस्ट मैच में 88 चौके और 18 छक्के भी लगाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.58 का रहा। यह औसत काफी बेस्ट माना जाता है।
रोहित ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 177 रनों की पारी खाली थी। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 1 छक्का भी जड़ा था।
साल 2019 में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में मैच की पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड कायम है। उन्होंने अश्विन के साथ मिलकर 435 गेंदों में 280 रनों की साझेदारी की थी।
रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। उनके नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com