MI vs CSK: रोहित ने जड़ा शतक, तोड़ा इन दिग्गजों का रिकॉर्ड


By Amrendra Kumar Yadav15, Apr 2024 01:25 PMjagran.com

MI vs CSK

IPL का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, कल इस टूर्नामेंट का 29वां मुकाबला सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।

रोहित का शानदार शतक

इस मुकाबले में हिटमैन रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ा और इसी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

12 साल बाद जड़ा शतक

रोहित शर्मा के बल्ले से यह शतक 12 साल बाद निकला। रोहित शुरू से ही तूफानी अंदाज में नजर आए और चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

जड़े 5 छक्के

रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली, इस दौरान रोहित ने 5 छक्के और 11 चौके जड़े।

टी-20 में जड़े 500 छक्के

रोहित ने इस मुकाबले में 5 बड़े छक्के लगाए, इसी के साथ रोहित ने टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे किए। ऐसा करने वाले वह बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली दूसरे स्थान पर

वहीं टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट दूसरे स्थान पर हैं, विराट ने टी20 में 383 छक्के लगाए हैं।

तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

वहीं रोहित ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, रोहित मुंबई के लिए बतौर ओपनर सचिन से आगे निकल गए हैं।

सचिन ने बनाए 2492 रन

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते हुए 2492 रन जोड़े थे, रोहित बतौर ओपनर सचिन से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।

रोहित ने सीएसके के खिलाफ शतक जड़ा और कई रिकॉर्ड तोड़े। क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

नए साल में भी नंबर वन सूर्यकुमार यादव, ईशान और हुड्डा भी चमके