इस टाइम डिनर करने से सेहत रहेगी चकाचक


By Farhan Khan14, Sep 2024 04:13 PMjagran.com

सेहतमंद रहना

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है लेकिन अगर खाने का सही टाइम डिसाइड न किया जाए, तो गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

किस टाइम डिनर करें?

आज हम आपको बताएंगे कि आपको किस टाइम डिनर करना चाहिए, ताकि आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकें। आइए इसके बारे में जानें।

शाम 7 बजे तक कर लें डिनर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शाम 7 बजे के बाद तक आपको डिनर कर लेना चाहिए। जल्दी डिनर करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।

पाचन तंत्र मजबूत

शाम 7 बजे के आसपास डिनर करने से आपका पाचन अच्छा रहता है क्योंकि इस दौरान आपका भोजन अच्छे से पच सकता है।

आएगी अच्छी नींद

जल्दी डिनर करने से न सिर्फ आपको अच्छी नींद आएगी, बल्कि पेट में जलन भी कम होगी। बेहतर होगा कि जल्दी डिनर करें।

कैलोरी बर्न

जल्दी डिनर करने से आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

शरीर रिचार्ज

समय पर डिनर करने से आपके शरीर को आराम करने और रीचार्ज होने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

थकावट से निजात

इसके चलते आपको थकान नहीं होती और आप बेहद अच्छा फील करते हैं। समय पर ही डिनर करना चाहिए।

आपको शाम 7 बजे के आसपास डिनर कर लेना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com