टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रिधिमा पंडित को आज हर कोई जानता है। रिधिमा पंडित ने कई शानदार टीवी सीरियल्स में काम किया है।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन रिधिमा पंडित का हर लुक काफी ज्यादा शानदार होता है। आज हम आपको एक्ट्रेस के शानदार साड़ी लुक्स दिखाएंगे।
वैसे तो स्लिम गर्ल्स पर हर तरह के साड़ी लुक्स गजब लगते हैं, लेकिन रिधिमा पंडित के ये साड़ी-ब्लाउज डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
रिधिमा पंडित ने हाल ही में अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया है। पिंक कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रहीं हैं।
रिधिमा पंडित का ये रेड साड़ी लुक भी कमाल का है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को किसी भी खास मौके पर कैरी कर सकती हैं।
रिधिमा पंडित का ये मराठी साड़ी लुक उनके फैंस को बहुत पसंद है। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया था।
फिलहाल इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी रिधिमा पंडित की तरह ही इंडो वेस्टर्न साड़ी कैरी कर सकती हैं।
साड़ी के साथ साथ रिधिमा पंडित के पास सेसी ब्लाउज का भी शानदार कलेक्शन है। आप भी एक्ट्रेस के ये ब्लाउज डिजाइन कॉपी कर सकती हैं।