रिद्धि डोरा टीवी सीरियल्स, रियलिटी शोज और फिल्मों और वेब सीरीज की शानदार अभिनेत्री हैं। जिनकी गजब की एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं।
अभिनेत्री 40 साल की हैं और इसके बावजूद इतनी फिट और खूबसूरत दिखती हैं। कोई भी उनके देखकर उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है।
रिद्धि इस उम्र में भी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। इसके लिए वो प्रॉपर वर्कआउट और डाइट फॉलो करती है।
ऐसे में यदि आप भी 40 की उम्र में अभिनेत्री के जैसा फिगर पाना चाहती हैं तो आज हम आपको उनका रूटीन शेयर करने जा रही हैं। जिसको आप भी फॉलो कर सकती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपनी सुबह की शुरुआत ढेर सारा पानी पीकर करती हैं। इसके बाद वो जिम में या घर पर ही हफ्ते में 3 बार 45 मिनट वर्कआउट जरूर करती हैं।
ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स और बेरीज और सीड्स से भरपूर रिद्धि ग्रेनुला, वे प्रोटीन विद आल्मंड मिल्क लेती हैं। अभिनेत्री 8 बजे से पहले अपना डिनर कर लेती हैं।
रिद्धि को डांस करना बेहद पसंद है। इससे भी बॉडी की काफी कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस का मानना है कि एक साथ खाने के बजाय छोटे-छोटे मील लें इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
एक्ट्रेस जिम में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, स्कवॉट्स, क्रॉस फिट जैसी एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा वो पिलाटेस और योगा भी उनके रूटीन में शामिल है।