ऋचा चड्ढा बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज की धाकड़ अभिनेत्री हैं। जो कि फिल्मों में अपनी शानदार और दबंग एक्टिंग के लिए फेमस हैं।
इन दिनों अभिनेत्री नेटफ्लिक्स पर अपनी अपकमिंग सीरीज को लेकर चर्चाओं में छाई हुई हैं। यह सीरीज संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं।
साल 2022 में लंबे समय तक डेट करने के बाद ऋचा ने अली फजल संग शादी की थी। हाल में कपल ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी है।
एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ऋचा फैशन क्वीन भी हैं। उनक ड्रेसिंग सेंस काफी यूनिक और अट्रैक्टिव होता है। इंडियन लुक में तो एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगती हैं।
रमजान का महीना शुरू हो चुका है। जिसके एक महीने बाद ईद मनाई जाएगी। ऐसे में आज हम आपको ऋचा के ट्रेंडी सूट दिखाएंगे। जिन्हें आप इस ईद पहन सकती हैं।
इन दिनों शरारा सूट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप अभिनेत्री के पिंक कढ़ाईदार हैवी शरारा सूट को ट्राई करके खुद को खूबसूरत बना सकती हैं।
अभिनेत्री का व्हाइट हैवी वर्क अनारकली सूट आपके ईद लुक में चार चांद लगा देगा। ऐसे में आप उनके इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
ईद के लिए एक्ट्रेस का सिंपल सोबर कली सूट भी बेस्ट ऑप्शन है। ये आपको काफी ब्यूटीफुल और स्टाइलिश लुक देगा।