दिल्ली के ये रेस्टोरेंट्स, आपकी खूबसूरत शाम को बना देंगे यादगार


By Farhan Khan03, Feb 2023 08:16 PMjagran.com

विजिट

छुट्टी के दिन अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर डिनर करने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के ये रेस्टोरेंट्स विजिट कर सकते हैं।

पंजाबी बाय नेचर

दिल्ली-एनसीआर स्थित पंजाबी बाय नेचर में आपको देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का स्वाद चखने को मिलेगा।

पैन-इंडियन फ्लेवर

यहां मिलने वाले कबाब, स्लो कुक्ड करी और अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आप एक पैन-इंडियन फ्लेवर का आनंद उठा पाएंगे।

द चैटर हाउस

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ यूनिक हैंडक्राफ्टेड कॉकटेल का मजा लेना चाहते हैं, तो द चैटर हाउस दिल्ली आपके लिए परफेक्ट जगह है।

संगीतमय रेस्टोरेंट

यह एक आरामदायक और संगीतमय रेस्टोरेंट है, जहां आपको कुछ अलग लेकिन बेहतरीन खाने को मिलेगा। यह रेस्टोरेंट दिल्ली के नेहरू प्लेस और खान मार्केट में मौजूद है।

अनकैफे रेस्टोरेंट

अगर आप कम मसाले वाले खाना पसंद करते हैं तो आप साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में अनकैफे रेस्टोरेंट विजिट कर सकते है।

वीगेन व्यंजन

यहां आपको शाकाहारी व्यंजनों के साथ ही वीगेन व्यंजनों का आनंद उठाने को भी मिलेगा।

कॉपर चिमनी

साल 1972 से अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगों का दिल जीत रहा कॉपर चिमनी बीते 50 साल से देश का प्रतिष्ठित भारतीय रेस्तरां ब्रांड है।

जायकेदार पकवान

इस फेस्टिव सीजन आप अपने परिवार के साथ यहां न सिर्फ एक अच्छा समय बिता पाएंगे, बल्कि जायकेदार पकवानों का आनंद भी उठा पाएंगे।

आईआरसीटीसी का ये पैकेज, आपके वैलेंटाइन डे को बना देगा यादगार