सावन में घर से निकाल दें ये चीजें, नहीं तो होगी आर्थिक तंगी


By Amrendra Kumar Yadav27, Jul 2024 04:27 PMjagran.com

सावन महीना है बहुत शुभ

शिव जी को समर्पित सावन का महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने में देवों के देव महादेव की पूजा विधि-विधान से की जाती है।

करते हैं उपाय

भक्तगण इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तमाम उपाय करते हैं। भगवान शिव की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इन चीजों को करें घर से बाहर

वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से नेगेटिविटी आती है। इन चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

बंद घड़ी को घर से निकाल फेंके

वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी को घर में रखने से नेगेटिविटी आती है। इसे घर में रखने से तरक्की के रास्ते बंद होते हैं।

तुरंत निकाल फेंके यह घड़ी

अगर घर में कोई खराब घड़ी है, तो इसे घर से निकाल दें। इसे घर में रखने से आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फटी हुई धार्मिक पुस्तकें

वास्तु के मुताबिक, फटी-पुरानी धार्मिक पुस्तकों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिविटी का संचार होता है। अगर ऐसी कोई पुस्तक है तो इसे किसी स्वच्छ जलराशि में प्रवाहित कर देना चाहिए।

खंडित मूर्ति न रखें

वास्तु में बताए गए नियमों के मुताबिक, घर में खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इससे काम बिगड़ने लगते हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

फटे हुए जूते-चप्पल

कुछ लोग घर में पुरानेे जूते-चप्पल रखते हैं, ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। सावन महीने में पुराने जूते-चप्पल को घर से हटा देना चाहिए।

सावन में घर से इन चीजों को निकाल फेंकना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com