नया काम शुरू करते समय याद रखें ये वास्तु टिप्स, होगा डबल मुनाफा


By Ashish Mishra26, Feb 2024 10:00 PMjagran.com

नया काम शुरू करना

अक्सर लोग अचानक से नए काम शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि नए काम को शुरू करते समय किन बातों को याद रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

किसी भी काम को करने से पहले वास्तु से नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों पालन न करने से कार्यों में असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

दिशा का चयन करें

काम को शुरू करने के पहले दिशा का चयन करना बहुत जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार, सही दिशा में काम शुरू करने से कारोबार में बढ़ोत्तरी होती है।

स्थान का चयन करें

काम शुरू करने से पहले वास्तु के अनुसार स्थान का चयन करना चाहिए। हमेशा काम के लिए ऐसे स्थान का चयन करना चाहिए जो शुभ और उचित हो।

काम शुरू करने का समय

किसी भी काम को शुरू करते समय शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप बिना मुहूर्त के काम शुरू करते हैं तो धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

रंग का ध्यान रखें

वास्तु शास्त्र में रंग का विशेष महत्व होता है। किसी भी काम को शुरू करते समय उपयुक्त रंगों का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ऑफिस के लिए योजना बनाना

नए काम को शुरू करने से पहले ऑफिस को वास्तु के अनुसार तैयार करना चाहिए। इससे कारोबार में मुनाफा होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के नियम के अनुसार काम शुरू करने से कार्य क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा व्यक्ति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ