अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान तरह-तरह के नैवेद्य भी अर्पित किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा मे चढ़ाए गए फूल से कौन से उपाय करने चाहिए?
देवी-देवताओं की पूजा करने समय तरह-तरह के फूल अर्पित किए जाते हैं। इन फूलों का विशेष महत्व होता है।
अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को पूजा मे चढ़ाए गए फूलों से उपाय करने चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि मंदिर से लाए गए फूलों को तिजोरी में रखने से शुभ होता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
मंदिर से लाए हुए फूलों को सुखाकर किसी कागज या पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं।
पूजा के दौरान चढ़ाए गए फूलों को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए। इसे नदी या जल स्रोत में प्रवाहित कर देना चाहिए।
अगर आप मंदिर के फूलों को गंदे स्थान पर फेंकते हैं, तो आपको नकारात्मक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।
मंदिर के फूल को अपने हाथों से बहते जल में प्रवाहित करना पुष्पांजलि के रूप में माना जाता है। ऐसा करने से शरीर में सकारात्मकता बढ़ने लगती है।
पूजा-पाठ में दौरान किए जाने वाले उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ