आज हम आपको कुछ ऐसे सरल उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप जिंदगी-भर पैसा बटोरेंगे। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
यदि आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले एक जटा वाला नारियल लें।
उसके साथ कमल का फूल, दही, सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई लें। इसे धन की देवी माता लक्ष्मी को अर्पित करें।
इसके बाद एक लाल रंग के कपड़े में इस नारियल को बांधकर किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां इसकी किसी पर की नजर नहीं पड़े।
यह उपाय करने से आपकी धन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या समाप्त हो सकती है। आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को गुड़हल के फूल की माला चढ़ाएं।
इस उपाय को करने से व्यक्ति को अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको गृह क्लेश से भी निजात मिल सकती है।
अगर पैसा पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो नियमित रूप से सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com