नाग पंचमी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, दूर होंगे दोष


By Ashish Mishra03, Aug 2024 12:54 PMjagran.com

नाग पंचमी 2024

सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दौरान नाग देवता की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

नाग पंचमी कब है?

इस साल नाग पंचमी का पर्व 09 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग पंचमी की पूजा सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर 08 बजकर 27 मिनट बीच करना शुभ होगा।

दोष दूर करने के उपाय

अगर आप काल सर्प जैसे दोष का सामना कर रहे हैं, तो नांग पंचमी के दिन चमत्कारी उपाय करें। इससे दोषों से छुटकारा मिलने लगता है।

कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय

इस दोष से छुटकारा पाने के लिए नांग पंचमी के दिन गंगाजल में तिल डालकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

स्वास्तिक को गले में पहनें

चांदी के दो सर्पों के साथ स्वास्तिक बनाकर नाग पंचमी के दिन गले में पहनें। इससे धारण करे से दोष दूर होने लगते हैं और रात में आने वाले बुरे सपनों से भी छुटकारा मिलता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

नांग पंचमी के दिन पूजा करते समय ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे सारे संकट दूर होने लगते हैं।

नांग-नागिन का जोड़ा प्रवाहित करें

नांग पंचमी के दिन स्नान करने के बाद बहते जल में चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।

नांग पंचमी पर क्या दान करें?

इस दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है और व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ