ब्रश करते समय मसूड़ों से आता है खून? अपनाएं ये उपाय


By Farhan Khan05, Jan 2026 02:18 PMjagran.com

रोजाना ब्रश करें

दांतों की सफाई के लिए रोजाना ब्रश करना बेहद जरूरी है। आपको दिन में 2 बार ब्रश करना चाहिए। वहीं, इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आप ज्यादा देर तक ब्रश करने से बचना चाहिए। इससे मसूड़ों को नुकसान हो सकता है।

ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना

कुछ लोगों के साथ यह परेशानी आती है कि उन्हें ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आता है और मसूड़ों से खून आना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। आपको इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं, तो इससे ब्रश करते समय आपके मसूड़ों से खून आना बंद हो सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

ब्रश करने के तरीके पर ध्यान दें

अगर आप चाहते हैं कि ब्रश करते समय आपके मसूड़ों से खून न आएं, तो ऐसे में आपको ब्रश करने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए। आपको नरम ब्रिसल्स वाला टूथब्रश इस्तेमाल करें और ब्रश को कोमलता से घुमाना चाहिए।

फ्लॉस करें

मसूड़ों से खून रोकने का एक तरीका फ्लॉस करना भी हो सकता है। फ्लॉस करने से जिंजिवाइटिस का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। इससे मसूड़ों से खून रुक सकता है।

माउथवॉश होता है बेस्ट

जो लोग रोजाना माउथवॉश करते हैं, तो इससे उनके मसूड़ों से खून काफी हद तक रुक सकता है। ऐसे में आपको एक अच्छा एंटी-बैक्टीरियल माउथवॉश लेना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

विटामिन-सी से भरपूर फूड्स खाएं

मसूड़ों से खून रोकने में डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी और विटामिन-के से भरपूर फूड्स शामिल करने चाहिए। आप नींबू और संतरे का सेवन कर सकते हैं।

फूड्स लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको विटामिन-सी से जुड़ी इन चीजों का सेवन करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप इन्हें लिमिट में ही खाएं। इन चीजों को अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com