गुरु ग्रह को खुश करने के लिए क्या उपाय करें?


By Ashish Mishra17, Apr 2025 05:30 AMjagran.com

गुरुवार का दिन

यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

मनोकामना की पूर्ति

कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होने पर साधक के सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

गुरु ग्रह को खुश करने के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होने लगती है। वहीं, व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है।

पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें

गुरुवार के दिन पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना शुभ होता है। इसके बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने लगते हैं।

केले के पौधे में जल का अर्घ्य दें

गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। इस दौरान केले के पेड़ में जल का अर्घ्य दें। इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

इन चीजों का दान करें

गुरुवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को मूंग की दाल, बेसन और चने की दाल आदि पीली चीजों का दान करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु का अभिषेक करें

गुरुवार के दिन पूजा करते समय केसर मिश्रित दूध से विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए। इससे बिगड़े हुए कार्य होने लगते हैं।

कार्य में मिलती है सफलता

इन उपायों को करने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, साधक को कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

कुंडली में ग्रह को मजबूत करने के उपाय को जाानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ