मेहनत के बाद भी नहीं टिकता पैसा, करें ये उपाय


By Ashish Mishra01, Sep 2024 02:25 PMjagran.com

पैसा न टिकना

कई लोग कठिन परिश्रम करके धन कमाते हैं। इसके बाद भी पैसा नहीं टिकता है। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में कौन से उपाय करने चाहिए?

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं, उनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। ऐसे व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

पैसों के लिए उपाय

अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है, तो कई उपाय करें। इन उपायों को करने से धन की कमी से छुटकारा मिलता है और आपके पास हमेशा धन का भंडार भरा रहेगा।

शाम के समय पूजा करें

मां लक्ष्मी की सही समय पर पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। शाम के समय पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

इस जगह पर झाड़ू रखें

घर में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे साफ जगह पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर आप झाड़ू को लांघते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

नारियल की पूजा करें

मां लक्ष्मी को नारियल बेहद प्रिय है। पूजा करते समय नारियल जरूर रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन प्राप्ति का योग बनता है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

अगर आपके पास पैसा नहीं टिक रहा है, तो शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से धन से जुड़ी सारी परेशानी दूर होने लगती है।

तुलसी की पूजा करें

इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से धन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही, रोज तुलसी के पास शाम के समय घी का दीपक जलाएं।

पढ़ते रहें

धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ