अक्सर लोग गृह क्लेश की समस्या का सामना करते रहते हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध भी खराब होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गृह क्लेश दूर करने के लिए क्या उपाय करें?
घर में गृह क्लेश होने पर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। कई बार ये झगड़े आक्रामक भी हो जाते हैं।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से गृह क्लेश दूर होने लगता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
नियमित घर में गंगाजल का छिड़काव करना शुभ होता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।
घर की पूर्व दिशा में दीपक जलाना लाभकारी होता है। इससे परिवार में शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
घर में पानी में नमक डालकर पोछा लगाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
गृह क्लेश को दूर करने के लिए घी में कपूर जलाना चाहिए। इससे घर का वातावरण शांत रहता है और बुरी नजरों से भी छुटकारा मिलता है।
अगर आपके घर में आमने-सामने 2 शीशे लगे हैं, तो इसे हटा दीजिए। ऐसा करने से करने गृह क्लेश दूर होने लगता है और परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मजबूत रहते हैं।
दोष दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ