हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, अगर किसी घर में बुरी शक्तियां प्रवेश कर जाए, तो इससे परिवार का मुसीबतों का पहाड़ टूट जाता है और सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे घटने लगती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जो आपको बुरी शक्तियों से निजात दिला सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अपने जीवन में बुरी शक्तियों का खात्मा करने के लिए आपको घर पर दो बार अगरबत्ती जलानी चाहिए। यह उपाय करने से जल्द आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।
जो जातक रोजाना शाम में दिया या मोमबत्ती जलाते हैं, तो इससे उनके घर में कभी नेगेटिव एनर्जी का वास नहीं होता। जीवन हमेशा खुशहाल बना रहता है।
अगर आप बुरी शक्तियों से निजात पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नेगेटिव लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए और सकारात्मक लोगों के साथ कनेक्शन जोड़ना चाहिए।
अशोक के सात पत्ते घर ले आएं और इन पत्तों को मंदिर में रखें और अशोक के पत्तों की रोजाना पूजा करें। इस उपाय से आपको तुरंत बुरी शक्तियों से छुटकारा मिल सकता है।
आपको घर के बाहर धतूरे का पौधा लगाना चाहिए। यह उपाय करने से भी आपको नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति मिल सकती है। एक बार यह उपाय आपको जरूर आजमाना चाहिए।
जब भी आप घर से बाहर जाए, तो अपने पर्स में कपूर और फिटकरी का छोटा टकड़ा रखें और घर आते समय कपूर और फिटकरी को बाहर फेंक दें। आपका काम हो जाएगा।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com