बुरी नजर लगने से बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। इससे कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि बुरी नजर को कैसे दूर कर सकते हैं?
बुरी नजर लगने पर घर में क्लेश की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके साथ ही जीवन में कई नकारात्मक परिवर्तन भी दिखने लगते हैं।
कई बार जिस व्यक्ति को नजर लगती है उसका तबीयत अचानक से खराब हो जाती है। इसके अलावा आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
बुरी नजर लगने पर तांबे के लोटे में शुद्ध जल लेकर व्यक्ति के ऊपर 11 बार घुमा लें। इसके बाद जल के पेड़ में डाल दें। ऐसा करने से बुरी नजर दूर होने लगती है।
अगर आप बुरी नजर की वजह से धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो काले धागे में कौड़ी बांधकर तिजोरी में रख दें। इसके अलावा काले धागे को पहनने से भी बुरी नजर नहीं लगती है।
बुरी नजर को दूर करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पित करने से बुरी नजर नहीं लगती है।
घर में किसी बच्चे को बुरी नजर लगने पर सूखी लाल मिर्च लेकर बच्चे के सिर पर 7 बार घुमाकर आग में जला देना चाहिए। ऐसा करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने के लिए सुबह स्नान करने के बाद पानी में हल्दी मिलाकर घऱ के बाहर छिड़कना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकने समेत अध्यात्म से जुड़े उपायों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ