रसोई की इन चीजों से दूर होगा दुर्भाग्य, करें ये उपाय


By Amrendra Kumar Yadav14, May 2024 03:30 PMjagran.com

रसोईघर है बहुत महत्वपूर्ण

रसोईघर घर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, रसोईघर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। रसोई में मौजूद कुछ चीजें दुर्भाग्य को दूर कर सकती हैं।

करें ये उपाय

रसोई से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुर्भाग्य दूर होता है।

हल्दी है महत्वपूर्ण

घर के किचन में मौजूद हल्दी बहुत जरूरी सामग्री है, इसलिए किचन में कभी भी हल्दी को खत्म नहीं होने देना चाहिए। हल्दी के खत्म होने से दुर्भाग्य आता है।

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा

वहीं अगर आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो चावल को हल्दी में रंगकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें या फिर पर्स में भी रख सकते हैं। यह उपाय करने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।

आटा न खत्म हो

इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि रसोई में कभी भी आटा खत्म न होनें दें, आटा खत्म होने से मान-सम्मान में हानि होती है।

जलाएं आटे का दीपक

वहीं पूजा करते समय आटे का दीपक जलाना चाहिए, इससे घर में सुख-शांति आती है और समृद्धि आती है।

नमक के उपाय करें

नमक का ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है, नमक के उपायों से घर की नकारात्मकता दूर होती है, इसके लिए घर में नमक पानी से पोछा लगा सकते हैं।

कमरे के कोने में रखें नमक का टुकड़ा

घर में नकारात्मकता है और इस वजह से किसी काम में मन नहीं लगता तो इसके लिए घर के कोने में नमक का टुकड़ा रख सकते हैं, यह उपाय करने से घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है।

रसोईघर में मौजूद इन चीजों से कुछ उपाय करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM