ग्रहों को मजबूत करने के ये अचूक उपाय


By Farhan Khan06, Jan 2024 12:44 PMjagran.com

असफलता

जीवन में तरक्की हर कोई पाना चाहता है। इसके लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन कभी-कभी तमाम कोशिशों के बावजूद भी कुछ लोगों को सफलता नहीं मिल पाती।

ग्रह दोष ठीक करने के अचूक उपाय

मान्यता है कि कुंडली में किसी ग्रह के कमजोर होने की वजह से ऐसा होता है और जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है। हालांकि इसके लिए ज्योतिष में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनके जरिए ग्रह दोष को ठीक किया जा सकता है।  

सूर्य

ज्योतिष के अनुसार, सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को तांबे के पात्र में जल का सेवन करना चाहिए। रविवार के दिन सूर्य को जल देने और लाल वस्त्र धारण करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं।

चंद्रमा

सफेद या क्रीम रंग के वस्त्रों को धारण करने से चंद्रमा का शुभ प्रभाव बढ़ाता है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों का उपयोग करने से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

मंगल

यदि आपका मंगल ग्रह खराब है तो उसे ठीक करने के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही चटक लाल रंग के वस्त्र धारण करने से मंगल प्रसन्न होते हैं।

बुध

यदि बुध कमजोर हो तो उसे ठीक करने के लिए हरे रंग के वस्त्र धारण करना अच्छा माना गया है। इसके साथ ही जेब में हरे रंग का रुमाल या कोई छोटा हरा कपड़ा रखें।

बृहस्पति देव

गुरु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके अलावा केसर और हल्दी का तिलक प्रत्येक गुरुवार को लगाना चाहिए।  

शुक्र

सूर्य की कृपा पाने के लिए सिल्वर, चमकीले सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही जेब में अच्छी क्वालिटी का चमकीला सफेद रंग का रुमाल रखें।  

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com