सनातन धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी पर कौन से उपाय करने से शादी के योग बनते हैं?
पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 06 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान राम और माता सीता की पूजा करना शुभ माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 06 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर होगा।
अगर आप शादी में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो विवाह पंचमी पर उपाय करें। कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से जल्द शादी के योग बनते हैं।
विवाह पंचमी के दिन मां सीता की पूजा करते समय सुहाग की चीजें चढ़ाएं। इसके बाद इसे किसी ब्राह्मण स्त्री को दान करें। ऐसा करने से विवाह के योग बनने लगते हैं।
विवाह पंचमी पर गाय के दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होने लगती है।
शादी में बाधा का सामना करने वाले लोगों को तुलसी के पत्ते में हल्दी और कुमकुम लगाकर लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे दाहिने कलाई में पहन लें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली बाधा दूर होती है।
विवाह पंचमी पर इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली अन्य परेशानियां दूर होने लगती हैं।
जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ