चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम जन्म हुआ था। इस दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस साल 14 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा।
अगर जीवन में संकट कम नहीं हो रहे हैं या व्यापार में शत्रुता यानी प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, तो रामनवमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपके संकट दूर होंगे।
ऐसे में आज हम आपको रामनवमी से जुड़े कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएंगे। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
रामनवमी के दिन प्रभु राम और माता सीता का गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस दूध में थोड़ा सा केसर मिला दें।
श्री राम और देवी सीता का इस दूध से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दूध से अभिषेक करते समय श्रीराम के मंत्रों का जाप भी करते रहें।
आज के दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद उन्हें गाय के दूध से बनी केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं।
प्रेम पूजा के बाद इस खीर को पूरे परिवार साथ मिलकर खाएं। ऐसा करने से परिवार के आपसी सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इस उपाय से परिवार में चल रहे विवाद दूर होते हैं।
रामनवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद उन्हें पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। बाद में इस वस्त्र किसी ब्राह्मण को दान कर दें। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है।
अगर आप भी जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो ये उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com