Jyeshtha Purnima पर करें ये 4 उपाय, हो जाएंगे मालामाल


By Ashish Mishra31, May 2025 10:00 PMjagran.com

Jyeshtha Purnima 2025

सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से धन लाभ होता है?

ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, 11 जून 2025 को ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा की शुरुआत 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट से होगी। इसका समापन 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करना शुभ होता है। इन उपायों को करने से जीवन में आने वाली कंगाली दूर होने लगती है।

चंदन का तिलक लगाएं

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय विष्णु जी को चंदन का तिलक लगाकर खुद भी लगाएं। इसे गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाना शुभ होता है। इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन की कमी से भी छुटकारा मिलता है।

कौड़ी अर्पित करें

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय 11 कौड़ियां अर्पित करना शुभ होता है। इसके बाद लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

मंत्र का जाप करें

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को कच्चे दूध का अर्घ्य देते समय ऊँ स्रां स्रीं स्रौं सः चन्द्रमसे नमः या ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम: मंत्र का जाप करें।

पढ़ते रहें

धन के लिए उपाय करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ