सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी पर धन के लिए क्या उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 08 मई 2025 को मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी की शुरुआत 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 मई को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे मोहिनी एकादशी पर करना शुभ माना जाता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
मोहिनी एकादशी पर तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर 11 बार परिक्रमा करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
मोहिनी एकादशी पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र अर्पित करें। इसके बाद इस पर हल्दी लगाकर लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ होगा।
इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मोहिनी एकादशी पर इन उपायों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
धन के लिए उपाय करने से बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ