धन प्राप्ति के लिए कौन से उपाय करें?


By Ashish Mishra03, Nov 2024 01:03 PMjagran.com

धन प्राप्ति

अक्सर लोग चाहते हैं कि उनके पास धन का पर्याप्त मात्रा रहे। इसके लिए कई नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन उपायों को करने से धन लाभ होता है?

धन की कमी का सामना करना

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को धन प्राप्ति के लिए उपाय करने चाहिए। इससे जीवन में तरक्की के रास्त खुल जाते हैं।

धन प्राप्ति के लिए उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इन उपायों को करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है और व्यक्ति को धन लाभ होता है।

पाठ करें

रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद 11 बार लक्ष्मी सूक्त और श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

तिजोरी में हल्दी रखें

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय 11 हल्दी की गांठ अर्पित करें। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से पैसों की तंगी दूर होने लगती और धन लाभ के योग बनते हैं।

तुलसी की पूजा करें

इसमें मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, घर में मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

इन उपायों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके अलावा, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है।

पढ़ते रहें

धन प्राप्ति के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ