हरतालिका तीज पर करें ये उपाय, जल्द बजेगी शहनाई


By Ashish Mishra04, Sep 2024 11:22 AMjagran.com

हरतालिका तीज

सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?

हरतालिका तीज कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल हरतालिका का व्रत 06 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर पूजा-पाठ करती हैं।

हरतालिका तीज पूजन शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 02 मिनट से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

हरतालिका तीज पर उपाय

इस दिन उपाय करने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, शादी में आ रही बाधा भी दूर होने लगती है।

शादी में आ रही बाधा को दूर करना

हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग की 11 बार अर्धपरिक्रमा करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

मंत्र का जाप करें

शिवलिंग को बेल के पेड़ के नीचे रखते समय कात्यायनी महामाये महायोगिनी धीश्वरी नन्दगोपसुतं देवि पतिं में कुरु ते नम: मंत्र का जाप करें।

11 हल्दी चढ़ाएं

हरतालिका तीज पर मां पार्वती को 11 हल्दी गांठ अर्पित करें। इसके साथ ही, भगवान शिव को सफेद वस्त्र चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।

मांं पार्वती को श्रृंगार अर्पित करें

हरतालिका तीज पर पूजा करते समय मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ