सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से बिजनेस में तरक्की होने लगती है?
पंचांग के अनुसार, 12 मई को वैशाख पूर्णिमा है। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे वैशाख पूर्णिमा पर करना शुभ माना जाता है। इससे व्यापार में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं।
वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय तुलसी के साथ शहद अर्पित करें। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है और तरक्की के योग बनते हैं।
वैशाख पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है। इस दौरान जल में दूध और काले तिल डालकर अर्पित करें। इससे रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
वैशाख पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, जल, फल, चावल, जूते और छाता दान आदि का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
व्यापार में नुकसान का सामना करने वाले लोगों को वैशाख पूर्णिमा पर इन उपायों को करना चाहिए। इससे कारोबार में तरक्की होती है।
व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ