आज की बदलती लाइफस्टाइल पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या बढ़ रही है।
एक स्टडी के मुताबिक 40 से 70 वर्ष के पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या पाई जाती है।
आपने आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म शुभ मंगल सावधान देखी होगी। फिल्म में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन के मुद्दे पर बात की गई है।
लोग इस समस्या के बारे में बात करना पसंद नहीं करते, जो कि एक गंभीर बीमारी है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो ये आपके काम आ सकते हैं। जो कि कारगर भी माने जाते हैं।
रोजाना 30 मिनट की वॉक से इरेक्टाइल डिसफंक्शन का जोखिम 41 प्रतिशत कम हो जाता है साथ ही मोटापा भी कम होता है।
प्राकृतिक आहार जैसे फल, सब्जियों, अनाज और मछली जैसे पौष्टिक आहार और कुछ मात्रा में रेड मीट से इस जोखिम को कम किया जा सकता है।
कमर और कूल्हे की एक्सरसाइज से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत से निजात मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बना रहता है।
इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए धूम्रपान करना, शराब पीना भी जिम्मेदार है। इसलिए इन सबको सीमित करना बहुत फायदेमंद है।