हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से जीवन की समस्याएं समाप्त हो जाती है।
भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। जीवन में कभी पैसों से जुड़ी समस्याएं नहीं होती। सदैव खुशहाली रहती है।
अगर आप अपने मन की हर मुराद पूरी करना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको यह 1 सरल काम करना होगा। आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप पूरे श्रद्धाभाव के साथ रोज तुलसी चालीसा का पाठ करते हैं, तो हर इच्छा पूरी हो जाएगी। यह कुछ इस प्रकार है।
श्री तुलसी महारानी, करूं विनय सिरनाय। जो मम हो संकट विकट, दीजै मात नशाय।।
नमो नमो तुलसी महारानी, महिमा अमित न जाय बखानी। दियो विष्णु तुमको सनमाना, जग में छायो सुयश महाना।।
विष्णुप्रिया जय जयतिभवानि, तिहूँ लोक की हो सुखखानी। भगवत पूजा कर जो कोई, बिना तुम्हारे सफल न होई।।
जिन घर तव नहिं होय निवासा, उस पर करहिं विष्णु नहिं बासा। करे सदा जो तव नित सुमिरन, तेहिके काज होय सब पूरन।।
आपको अपनी हर इच्छा पूरी करने के लिए तुलसी चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com