Somvati Amavasya पर इन मंत्रों का जाप करें, मिलेंगे शुभ फल


By Amrendra Kumar Yadav02, Sep 2024 10:46 AMjagran.com

सोमवती अमावस्या

सोमवार के दिन पड़ने वाली एकादशी को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है।

2 सितंबर को है सोमवती अमावस्या

भाद्रपद महीने की अमावस्या 2 सितंबर यानी आज है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है और शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितरों का तर्पण

अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है। ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें

सोमवती अमावस्या के दिन पूजा करते समय भगवान शिव के कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

ऊं महाकाल नमः

शिव जी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

ॐ विश्वनाथ नमः

इस मंत्र का जाप करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

ॐ ओंकारेश्वर नमः

सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें, इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ॐ चंद्रधारी नमः

शिव जी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

सोमवती अमावस्या के दिन इन मंत्रों का जाप करने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com