Hariyali Amavasya 2024 पर इन मंत्रों का जाप करें, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा


By Amrendra Kumar Yadav03, Aug 2024 11:32 AMjagran.com

Hariyali Amavasya का महत्व

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जानते हैं।

कब है हरियाली अमावस्या?

हरियाली अमावस्या इस साल 3 अगस्त को पड़ रही है। इस दिन कुछ उपायों को करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

पीपल के पेड़ की करें पूजा

हरियाली अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

काले तिल का दान करें

पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए हरियाली अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन काले तिल का दान करें।

पितृ दोष निवारण मंत्रों का जाप करें

हरियाली अमावस्या के दिन पितृ दोष से निवारण के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। पितृ दोष के निवारण हेतु ये मंत्र बहुत कारगर हैं।

ॐ पितृ गणाय

ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्।

ओम सर्व पितृ

ओम सर्व पितृ देवताभ्यो नमः प्रथम पितृ नारायण नमः नमो भगवते वासुदेवाय नमः।

108 बार करें इन मंत्रों का जाप

हरियाली अमावस्या के दिन इन मंत्रों का जाप 108 बार करें। इसके अलावा इस दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

हरियाली अमावस्या के दिन इन मंत्रों का जाप करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com