हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है।
भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि अजा एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस दिन व्रत का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत 29 अगस्त को रखा जाएगा।
अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे कुछ मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने । प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
दन्ता भये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्। धृता ब्जया लिंगितमब्धि पुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
अजा एकादशी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com