मार्गशीर्ष महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और आशीर्वाद की कामना की जाती है।
इसी के साथ भगवान कृष्ण को बुधवार का दिन बेहद प्रिय है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा करने से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि श्रीकृष्ण की शरण में रहने वाले भक्तों के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा विधि-विधान से करें और पुष्प आदि अर्पित करें।
पूजा के समय श्रीकृष्ण को उनके प्रिय भोग जैसे माखन, मिश्री, पंचामृत आदि अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं।
इस महीने में श्रीकृष्ण की भक्ति करने से पुण्य फल मिलते हैं। इस दौरान मन में नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए।
श्रीकृष्ण की पूजा करते समय श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ अवश्य करें, इससे भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com