Shiv Tandav Stotram का पाठ करने से मिलता है अपार धन


By Amrendra Kumar Yadav03, Jun 2024 11:20 AMjagran.com

शिव जी को समर्पित है सोमवार का दिन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। शिव जी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है।

भक्तगण करते हैं व्रत का पालन

सोमवार के दिन भक्तगण व्रत का पालन भी करते हैं। इस दिन व्रत करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।

जीवन के कष्टों से मिलता है छुटकारा

जिन पर शिव जी की कृपा होती है, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। शिव जी की कृपा से आर्थिक परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

भक्तगण करते हैं उपाय

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय करते हैं। शिव जी को भोले कहा जाता है, वह जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

शिव तांडव स्तोत्र का करें पाठ

सोमवार के दिन शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से परेशानियों से छुटकारा मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

लंकापति रावण ने की थी रचना

शिव तांडव स्तोत्र की रचना लंकापति रावण ने की थी, ऐसी मान्यता है कि इस स्तोत्र का पाठ करने से शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।

शनि दोष होता है दूर

शिव तांडव स्तोत्र का जाप करने से शनि दोष दूर होता है। इसके साथ ही कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है।

शिव जी की प्रिय चीजें अर्पित करें

वहीं शिव जी की पूजा करते समय उनकी प्रिय चीजें अर्पित करें। शिव जी को धतूरा, बेलपत्र, शमी पत्र, दूध, दही आदि अर्पित करें।

शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com