श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी को मंगलवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
भक्तगण इस दिन व्रत का पालन करते हैं। व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हनुमान जी की कृपा से सारे संकट दूर होते हैं।
हनुमान जी की कृपा भक्तों को सभी कार्यों में सफलता मिलती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इसके साथ ही मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते समय श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान श्रीराम और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
हनुमान जी की पूजा करते समय इस स्तोत्र का पाठ करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं।
इस स्तोत्र का पाठ करने से संकटमोचन भक्तों के जीवन के सारे कष्टों को दूर करते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे बिगड़े हुए काम पूरे होते हैं।
हनुमान जी को लड्डू बेहद प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा करते समय लड्डूओं का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इससे हनुमान शुभ फल प्रदान करते हैं।
मंगलवार के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है और हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
मंगलवार के दिन श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM