शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है, इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है।
माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, ऐसा कहा जाता है कि जिस पर भी माता लक्ष्मी विराजमान होती हैं, उसे किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और वैभव में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि हासिल होती है।
जो लोग धन की कमी से परेशान हैं और आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं वो शुक्रवार के दिन यह उपाय कर सकते हैं।
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण हृदय स्तोत्र का पाठ करें, इस स्तोत्र का पाठ करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
इस मंत्र का जाप रात के समय करें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
माता लक्ष्मी के साथ श्री हरि भगवान विष्णु की भी पूजा करें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com