सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। मंगलवार का दिन हनुमान जी के लिए होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, 27 मई को तीसरा बड़ा मंगल पड़ रहा है। आज हम आपको एक ऐसे पाठ के बारे में बताएंगे, जिसे बड़ा मंगल वाले दिन करने से आपकी फूटी किस्मत चमक सकती है।
आपको तीसरे बड़े मंगल पर बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इससे आपकी किस्मत चमकने के साथ-साथ आपके परिवार में भी खुशहाली आएगी।
निश्चय प्रेम प्रतीति ते,बिनय करै सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ,सिद्ध करै हनुमान॥ जय हनुमन्त सन्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥ जन के काज विलम्ब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिन्धु वहि पारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥ आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुर लोका॥ जाय विभीषण को सुख दीन्हा। सीता निरखि परम पद लीन्हा॥
बाग उजारि सिन्धु महं बोरा। अति आतुर यम कातर तोरा॥ अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥ लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुर पुर महं भई॥
अब विलम्ब केहि कारण स्वामी। कृपा करहुं उर अन्तर्यामी॥ जय जय लक्ष्मण प्राण के दाता। आतुर होइ दुःख करहुं निपाता॥ जय गिरिधर जय जय सुख सागर। सुर समूह समरथ भटनागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमन्त हठीले। बैरिहिं मारू बज्र की कीले॥ गदा बज्र लै बैरिहिं मारो। महाराज प्रभु दास उबारो॥ ॐकार हुंकार महाप्रभु धावो। बज्र गदा हनु विलम्ब न लावो॥
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com