रात में सोने से पहले पढ़ें ये 3 चमत्कारी मंत्र


By Ashish Mishra24, Apr 2024 01:50 PMjagran.com

रात में बेहतर नींद

कई लोगों को रात में नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे लोगों को मंत्र का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

शुभ फल की प्राप्ति

रात में सोने से पहले मंत्र पढ़ना शुभ माना जाता है। मंत्र का जाप करने से हेल्थ भी बेहतर होने लगता है और सकारात्मक परिणाम मिलता है।

रात में पढ़ें ये मंत्र

सनातन धर्म में कई शक्तिशाली मंत्र के बारे में बताया गया है। इन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की आत्मा शुद्ध रहती है। इसके साथ ही आरोग्य की प्राप्ति होती है।

गायत्री मंत्र पढ़ें

रात में सोने से पहले गायत्री मंत्र ‘ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्’ का जाप करना चाहिए।

मानसिक शांति

रात में सोने पहले गायत्री मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा तनाव से भी छुटकारा मिलने लगता है।

गणेश जी के मंत्र

हिंदू धर्म में गणेश जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। रात में सोने से पहले ‘ॐ गं गणपतये नमो नमः’ मंत्र को पढ़ना चाहिए।

भगवान भोलेनाथ के मंत्र

रात में सोने से पहले शिव जी के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

शनिवार को करें यह काम बरसेगी शनिदेव की कृपा