चक्कर आना या सिर घूमना एक आम समस्या दिखाई देती है। इसलिए लोग इसे नजरअंदाज करते रहते हैं और खतरनाक बना देते हैं।
अगर सुबह के समय या बिस्तर से उठते हुए आपका भी सिर घूमने लगता है, तो यह किसी भयंकर बीमारी का लक्षण हो सकता है।
चक्कर आना कोई बीमारी नहीं है। बल्कि यह दूसरी बीमारियों का संकेत होता है। चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें कि आंख-कान जैसे अंगों में गड़बड़ी होना शामिल है।
चक्कर आने के पीछे आपकी कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स और खान-पान भी जिम्मेदार होते हैं। इस स्थिति में कुछ ऐसी चीजें व्यक्ति के साथ घटित होती हैं जिसे वो आसानी से बयां नहीं कर पाता।
वर्टिगो की स्थिति में भी व्यक्ति का सिर चकराता है और उसे अपने आसपास का वातावरण घूमता नजर दिखाई देता है। इंटरनल इयर प्रॉब्लम चक्कर आने की समस्या है।
अगर आपको अधिक देर तक चक्कर आ रहे हैं और हर रोज आप हैडेक का शिकार होते हैं तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से इस बारे में कंसल्ट करें।
कभी-कभी सिगरेट के धुएं की वजह से भी सिर चकराता है लिहाजा इससे आप अपने फेफड़ों को तो हानि पहुंचा ही रहे हैं साथ ही ये सिर दर्द का कारण भी बन सकता है।
चक्कर आने के कुछ सामान्य कारणों में भूख, थकान और हाइपोग्लाइसीमिया यानी की हाई ब्लड शुगर शामिल है। अचानक चक्कर आने के मुख्य कारणों में डिहाइड्रेशन भी शामिल है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com