90 के दशक की शानदार एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने देश-विदेश में पहचान हासिल कर ली है।
रवीना टंडन आए दिन अपने लुक्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
अगर आप 40 प्लस हैं और अपने लुक को सबसे ज्यादा खास बनाना चाहती हैं तो आप रवीना टंडन से फैशन टिप्स ले सकती हैं।
आज हम आपको रवीना टंडन के शानदार इंडियन लुक्स दिखाएंगे, जिसे आप हर मौके पर कैरी कर सकती हैं।
रवीना टंडन के पास साड़ी का शानदार कलेक्शन है। इस साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रहीं हैं, एक्ट्रेस का ये लुक पार्टी के लिए परफेक्ट है।
रवीना टंडन का ये इंडो वेस्टर्न लुक भी शानदार है। अपने इंडियन लुक को वेस्टर्न का तड़का देने के लिए ये लुक ट्राई करें।
लहंगे के साथ रवीना ने हॉल्टर नेक ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये लुक शादी के लिए परफेक्ट है।
अगर आप अपने लुक को रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप रवीना के इस शानदार लुक से इंस्पिरेशन लें।