छोटे पर्दे की बड़ी स्टार रश्मि देसाई ने अपनी क्यूट अदाओं से सबका दिल जीता है। एक्ट्रेस के पास शानदार एथनिक ड्रेस का कलेक्शन है, जिसे आप भी कैरी कर सकते हैं।
इस हैवी वर्क लहंगे में रश्मि देसाई बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। एक्ट्रेस का ये लहंगा शादी के जोड़े के लिए परफेक्ट है।
अगर आप इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहते हैं तो एक्ट्रेस का ये लुक आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है।
मल्टी कलर घाघरे के साथ रश्मि देसाई ने गोल्डन कलर की चोली कैरी की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।
अगर आप साड़ियों के शौकीन हैं तो एक्ट्रेस की ये ब्लू और व्हाइट कलर की सिल्क साड़ी को आप ट्राई कर सकते हैं।
ब्लू कलर की कॉटन की साड़ी के साथ रश्मि देसाई ने मिनिमल मेकअप लुक कैरी किया है।
चॉकलेट कलर की इस ड्रेस में रश्मि देसाई का लुक काफी खास है, एक्ट्रेस का ये लुक शादी के लिए परफेक्ट है।
फ्लावर प्रिंटेड साड़ी का कैज अभी सब पर चढ़ा हुआ है, आप भी रश्मि के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।