यंग गर्ल्स राखी पर ट्राई करें Rasha के एथनिक लुक्स, दिखेंगी मॉडर्न


By Shradha Upadhyay17, Aug 2024 08:47 PMjagran.com

राशा थडानी स्टार किड

राशा थडानी 90s ब्यूटी रवीना टंडन की लाड़ली हैं। जो इंडस्ट्री में नहीं होने के बावजूद लाइमलाइट में छाई रहती हैं। राशा की एक झलक के फैंस दीवाने हैं।

राशा थडानी फैशन सेंस

राशा की खूबसूरती के साथ उनका फैशन सेंस भी लाजवाब होता है। यंग गर्ल्स उनके लुक्स को काफी रीक्रिएट करती हैं।

राशा थडानी एथनिक लुक्स

आइए आज एक नजर डालते हैं रवीना की बेटी राशा थडानी के एथनिक कलेक्शन पर। जिसे आप इस राखी पर ट्राई कर सकती हैं।

ब्लैक प्लाजो सेट

हाल में राशा ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक कलर के प्लाजो सेट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रेड नेटिड साड़ी

यंग गर्ल्स इस रक्षाबंधन राशा के जैसी नेटिड रेड साड़ी जीरो नेक ब्लाउज से खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं। इस लुक में हर कोई आपकी तारीफ करेगा।

प्रिंटेड लहंगा लुक

यदि कुछ स्पेशल दिखना है तो आप इस तरह की प्रिंटेड स्कर्ट, फुल स्लीव्स चोली फैब्रिक लेकर स्टिच करा सकती हैं। इसमें सिर्फ आपका ही जलवा दिखेगा।

शरारा सूट लुक

यदि आप कुछ सिंपल सोबर ट्राई करने का सोच रही हैं तो राशा के जैसा शरारा सूट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप एकदम ट्रेडिशनल लुक में नजर आएंगी।

पेंट सूट लुक

यंग गर्ल्स राखी पर इस तरह के लाइट वर्क पेंट सूट से भी खुद को अट्रैक्टिव लुक दे सकती हैं। ये हमेशा फैशन में भी रहते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ