दिवाली पर 10 मिनट में बनाएं ये 8 आसान रंगोली डिजाइन


By Akanksha Jain27, Oct 2023 09:00 AMjagran.com

दिवाली 2023

इस साल दिवाली का महापर्व 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

रंगोली डिजाइन

इस दिन हर घर में दीये जलाए जाते हैं और घरों की सजावट की जाती है। खास तौर पर घरों के बाहर रंगोली बनाई जाती है।

10 मिनट में बनेगी रंगोली

आज हम आपको रंगोली की कुछ ऐसी डिजाइन बताएंगे जिसे आप महज 10 मिनट में बना सकती हैं। 

मोर की डिजाइन

अगर आपको रंगोली बनाना पसंद है तो आप बहुत ही कम समय में इस तरह की मोर की डिजाइन वाली रंगोली बना सकती हैं।

गणेश जी

समय पर्याप्त ना हो तो आप ये छोटी और प्यारी सी गणेश जी की रंगोली बना सकती हैं। ये डिजाइन बहुत ही सिंपल है।

कमल की डिजाइन

कमल और दीये की डिजाइन वाली ये रंगोली आप बहुत ही आसानी से और कम समय में बना सकती हैं।

बनाए दीये

अगर आपके पास समय बहुत ही ज्यादा कम है तो आप फटाफट इस तरह की दीये वाली रंगोली बनाएं। 

कलर कॉम्बिनेशन

रंगोली बनाते समय सबसे ज्यादा कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखा जाता है। कलर कॉम्बिनेशन अगर सही हो तो रंगोली बहुत सुंदर बनती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ