रणबीर की फिल्म Ramayana में नजर आएंगे ये शानदार सितारे


By Shradha Upadhyay05, Feb 2024 10:30 AMjagran.com

रणबीर कपूर फिल्म

एनिमल की अपार सफलता के बाद अब फैंस रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की अपडेट

वही अब फिल्म की शूटिंग और स्टार कास्ट को लेकर कई अपडेट अबतक सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। जो कि मुंबई और लंदन के इलाकों में होगी।

रामायण स्टार कास्ट

ऐसे में आज हम आपको नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म में नजर आने वाली स्टार कास्ट की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं।

भगवान राम का किरदार

ये बात तो आप सभी जानते हैं कि भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। जिसको देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

सीता मां किरदार

जबकि राजा जनक पुत्री मां सीता का रोल साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी निभा सकती हैं। सीता जी के लिए उनका नाम सामने आ रहा है।

रावण का रोल

इसके अलावा लंकापति रावण के रोल में सुपरस्टार यश का नाम सामने आ रहा है। एक्टर इस रोल में काफी फिट रहेंगे।

हनुमान

वही रामायण के सबसे बलशाली किरदार यानि 'हनुमान जी' के लिए सनी देओल को अप्रोच किया गया है। एक्टर हनुमान के रोल में नजर आ सकते हैं।

अन्य किरदार

वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लारा दत्ता दशरथ की तीसरी पत्नी 'कैकयी' बॉबी देओल 'कुंभकरण' और अरुण गोविल राजा दशरथ के रोल में नजर आ सकते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ