रणबीर के बर्थडे पर आउट हुआ Animal का धांसू टीजर, जानें रिलीज डेट


By Shradha Upadhyay28, Sep 2023 12:58 PMjagran.com

रणबीर सिंह बर्थडे

बॉलीवुड के टॉप हिट एक्टर रणबीर कपूर आज 28 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आज के खास मौके पर उन्होंने फैंस को एक अच्छी खबर दी।

एनिमल टीजर

रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'Animal' का आज 28 सितम्बर यानि उनके जन्मदिन के मौके पर टीजर ऑउट कर दिया गया है। जिसमें एक्टर धांसू किरदार में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया

फिल्म 'एनिमल' का दमदार टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस भी रणबीर की अपकमिंग फिल्म के टीजर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

टीजर ग्लिम्प्स

हाल में जारी हुए रणबीर की इस फिल्म के टीजर में एक्टर के अलावा अनिल कपूर भी शानदार रोल में नजर आए।

न्यू लुक

वही रणबीर, अनिल कपूर के अलावा टीजर के अंत में बॉबी देओल का फर्स्ट लुक पहली बार देखने को मिला। जो काफी सुरप्राईजिंग था।

रश्मिका मंदाना

वही रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना भी टीजर में नजर आई। फिल्म में एक्ट्रेस साउथ इंडियन जो कि रणबीर की पत्नी 'गीतांजलि का रोल प्ले करेंगी।

डायरेक्टर

वही फिल्म एनिमल का डायरेक्शन हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर 'संदीप रेड्डी वांगा' कर रहे हैं। जो कि 'कबीर सिंह' को भी डायरेक्ट कर चुके है।

रिलीज

वही रणबीर कपूर की यह फिल्म 1 दिसम्बर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ