राम कपूर ने घटाया 42 किलो वजन, देखें उनका ट्रांसफॉर्मेशन


By Lakshita Negi21, Dec 2024 02:00 PMjagran.com

राम कपूर

टीवी इंडस्ट्री में जब हिट सीरियल्स का जिक्र किया जाता है, तो सीरियल कसम का नाम जरूर लिया जाता है। इस शो के जरिए राम कपूर और प्राची देसाई ने अपनी खास पहचान बनाई थी। राम कपूर ने हाल में एक तस्वीर डाली जिसमें उन्होंने 42 किलो वजन कम किया था।

राम कपूर का बॉलीवुड सफर

टीवी पर सफलता के बाद राम कपूर ने बॉलीवुड का रुख किया और अपने अभिनय का जादू बड़े पर्दे पर भी बिखेरा। उनकी एक्टिंग को हर जगह खूब पसंद किया गया।

राम कपूर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

हाल ही में 51 साल के राम कपूर ने अपनी वेट लॉस जर्नी से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने ऐसी उम्र में खुद को फिट किया, जब ज्यादातर लोग बीमारियों से परेशान होते हैं।

राम कपूर ने घटाया 42 किलो वेट

राम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ एक फोटो शेयर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 42 किलो वजन कम किया है। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को इंस्पायर किया।

सोशल मीडिया पर राम कपूर की वापसी

राम कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह सोशल मीडिया से दूर इसलिए थे, क्योंकि वह खुद पर काम कर रहे थे। उनकी वापसी ने इंटरनेट पर खूब तहलका मचा दिया है।

राम कपूर की पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन

राम कपूर की फिटनेस देख उनके फैंस ने खूब तारीफ की। किसी ने इसे उनकी इच्छाशक्ति बताया, तो किसी ने कहा कि यह बदलाव बेहद इंस्पायरिंग है।

पहले वाले लुक पर भी प्यार

कुछ फैंस ने उनके पुराने लुक को ज्यादा पसंद किया, लेकिन ज्यादातर ने उनकी मेहनत और नई पर्सनैलिटी की तारीफ की।

राम कपूर की यह वेट लॉस जर्नी साबित करती है कि सही मेहनत और इच्छाशक्ति से उम्र को भी मात दी जा सकती है।  इस तरह की खबरों को पढ़ने के लिए jagran.com पर क्लिक करें।