Ram Kapoor ने इन फिल्मों+शोज में निभाया जबरदस्त रोल


By Priyam Kumari01, Sep 2025 11:31 AMjagran.com

Ram Kapoor Birthday Special

टीवी और फिल्मों के पॉपुलर एक्टर राम कपूर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनकी 7 यादगार फिल्मों और शोज के बारे में।

बड़े अच्छे लगते हैं

टीवी का फेमस शो बड़े अच्छे लगते हैं ने राम कपूर को घर-घर तक मशहूर कर दिया। उनके और साक्षी तंवर की जोड़ी आज भी फैंस को याद है।

हमशकल्स फिल्म

राम कपूर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हमशकल्स साल 2014 में रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों पर खूब राज किया।

कसम से

राम कपूर ने फेमस टेलीविजन ड्रामा शो कसम में अपनी गंभीर और इमोशनल रोल में राम कपूर ने सभी का दिल जीत लिया।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर

2012 में आई स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में राम ने आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ मजेदार किरदार निभाया।

उड़ान फिल्म

राम कपूर ने फिल्म उड़ान में छोटी लेकिन असरदार भूमिका से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

बार बार देखो

कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार बार देखो में भी राम कपूर ने काम किया है। इसमें उनका कैरेक्टर काफी पसंद किया गया।

लव यू... मिस्टर कलाकार

रोमांटिक फिल्म लव यू... मिस्टर कलाकार में राम कपूर ने एक अहम सपोर्टिंग रोल किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

राम कपूर ने हर रोल में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाई है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB & Instagram